गोंडा, मार्च 30 -- गोंडा, संवाददाता। जिले के बेलसर ब्लॉक क्षेत्र के माधवपुर ग्राम पंचायत में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से द्वितीय खाटू श्याम जागरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति में डूबे रहे। भक्तिमय हुआ माहौलजागरण के दौरान बंकू सिस्टर द्वारा प्रस्तुत खाटू श्याम के भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। उनके मधुर भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते नजर आए। भक्ति और आनंद का यह संगम देखते ही बनता था। कार्यक्रम स्थल पर भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी भी सजाई गई, जिसने सभी का मन मोह लिया।विधायक रहे मुख्य अतिथिकार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रेम नारायण पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना की और आयोजकों का उत्साहवर...