मऊ, मार्च 22 -- दोहारीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बा क्षेत्र के गोठा स्थित श्री हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर से शनिवार की सुबह खाटू श्याम बाबा का भव्य निशान शोभा यात्रा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु खाटू श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए और भजनों पर झूमते नजर आए, जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया था। निशान शोभा यात्रा हनुमानगढ़ी मंदिर से प्रारंभ होकर पश्चिम मोहाल होते हुए गोठा बाजार, रामलीला मैदान, काली चौक होते हुए आर्य बालिका इंटर कॉलेज परिसर पहुंची। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया और बाबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शोभा यात्रा में आयोजक वीरेंद्र श्रीवास्तव, अरुण पांडे, पवन उपाध्याय, शुभम गुप्ता, विवेक गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धा...