बस्ती, फरवरी 28 -- कप्तानगंज। नगर क्षेत्र से शुक्रवार को खाटू श्याम बाबा की भव्य पताका यात्रा एवं पैदल झांकी अभयपुर के लिए रवाना हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा की शुरुआत कप्तानगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गई। इसके बाद श्रद्धालु हाथों में ध्वज और निशान लेकर बाबा के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा जलपान की व्यवस्था की। भक्तों ने बताया कि वे हर वर्ष इसी तरह पैदल यात्रा कर बाबा का आशीर्वाद लेने जाते हैं। उनका विश्वास है कि बाबा की कृपा से क्षेत्र में सुख-शांति औ...