रुडकी, फरवरी 27 -- खाटू श्याम फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में खाटू श्याम मंदिर की ओर से शुक्रवार को भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों भक्तों ने निशान यात्रा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कस्बे में जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद भी उठाया। श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में श्रद्धालु एकत्रित हुए। नीरज शर्मा के नेतृत्व में खाटू श्याम जी के निशान की विधिवत पूजा-अर्चना कर यात्रा का शुभारंभ किया गया। इसके बाद निशान यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई विभिन्न गली-मोहल्लों में निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर निशान का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...