गोंडा, फरवरी 27 -- मेहनौन, संवाददाता। इटियाथोक कस्बे में शुक्रवार की दोपहर खाटू श्याम की निशान यात्रा निकली। इसमें आसपास क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। कस्बे के रस्तोगी गली से निशान यात्रा शुक्रवार की दोपहर शुरू हुई जिसमें खाटू के दीवाने पीले वस्त्र में निशान लेकर श्याम के दीवाने भक्ति गीत में झूमते हुए कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः वही समाप्त हुई। कस्बे में निकली यात्रा में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी रही। सामाजिक संगठनों और स्थानीय व्यापारियों द्वारा पेयजल की व्यवस्था रही। यात्रा में शामिल श्याम के दीवानों ने कहा बाबा श्याम के दरबार तक निशान लेकर पैदल जाना आस्था और संकल्प का प्रतीक है। हारे के सहारे, खाटू श्याम हमारे के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ रहा। स्थानीय प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर स...