सासाराम, मार्च 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में खाटू श्याम निशान पदयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी। मरवाड़ी समाज के लोगों द्वारा पदयात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। आठ मार्च को शहर के विभिन्न मोहल्लों में पदयात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। जो श्री कृष्ण गौशाला से शुरू होकर प्रमुख मार्गों तक जाएगी। बिहार प्रांतीय मरवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप कनोडिया ने बताया कि श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ नाचते-गाते और निशान ध्वज लिए निकलेंगे। यात्रा के बाद श्री कृष्ण गौशाला में भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा और प्रसाद वितरित किया जाएगा। बताया कि आठ मार्च को प्रातः नौ बजे धर्मशाला रोड स्थित वाटिका से श्री श्याम निशान यात्रा शुरू होकर चौखंडी रोड,गंधी नीम, मदार दरवाजा,आलमगंज होते हुए सागर स्थित श्री कृ...