खाटू श्याम जाने वाली नई ट्रेन को केंद्रीय मंत्री आज दिखाएंगे हरी झंडी
गुड़गांव, मई 31 -- रेवाड़ी/गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। खाटू श्याम के दर्शनों के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार दिल्ली-रेवाड़ी-रींगस रूट पर एक नई ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। खाटू श्याम जाने वाले भक्तों की तरफ से इस रूट पर नई ट्रेन चलाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिसे अब केंद्रीय मंत्री के विशेष प्रयासों के बाद रेलवे द्वारा पूरा किया जा रहा है। इस नई ट्रेन के शुरू होने से रेवाड़ी, पटौदी, गुड़गांव, नारनौल और अटेली क्षेत्र के श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा। रेलवे से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, वर्तमान में ट्रेन संख्या 74001/74004 दिल्ली और रेवाड़ी के बीच एक दैनिक सेवा के रूप में चल रही है। अब इसी ट्रेन का विस्तार रींगस तक कर दिया गया है। रींगस तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.