खाटू श्याम जाने के लिए नि:शुल्क बस यात्रा की गई शुरू
कानपुर, अगस्त 19 -- पुखरायां, संवाददाता। कस्बे के मौहर माता मंदिर से मंगलवार देर शाम को पहली बार श्री श्याम सेवा समिति की ओर से खाटू श्याम नि:शुल्क बस यात्रा शुरू की गई, जहां पर एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर नि:शुल्क बस यात्रा खाटू श्याम के लिए रवाना की। मौहर माता मंदिर से मंगलवार देर शाम को श्री श्याम सेवा समिति ने पहली बार नि:शुल्क बस यात्रा शुरू की, जहां पर सत्य प्रकाश सुहाने, अनिल बंसल, अनुभव अग्रवाल, बबलू मित्तल, अभिनव वंशल और आदित्य तिवारी आदि श्याम प्रेमियों ने एसडीएम देवेन्द्र, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार हृदेश गुप्ता आदि को खाटू श्याम का प्रतीक चिह्न भेंट करने के साथ पट्टिका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद एसडीएम देवेन्द्र सिंह ने खाटू श्याम का हरा निशान दिखाकर नि:शुल्क बस यात्रा खाटू श्याम के लिए रवाना कराई। वहीं पर श्याम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.