दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। जीवन में उन्नति के लिए धर्म और साधना का संकल्प आवश्यक है। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में पार्टी सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने राजस्थान के सीकर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटू श्याम का दर्शन व पूजा करने के बाद ये बातें कही। उन्होंने पूजा तथा दर्शन करने के बाद बताया कि उन्होंने समस्त मिथिलावासियों के कल्याण के लिए मंदिर में खाटू श्याम की पूजा कर आशीर्वाद मांगा है। कहा कि यहां भगवान कृष्ण की श्याम बाबा के रूप में पूजा की जाती है तथा श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.