रुडकी, अप्रैल 12 -- क्षेत्र के खाटू श्याम के भक्तों ने रुड़की से राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए वातानुकूलित (एसी) बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में भक्तों ने कैबिनेट मंत्री और परिवहन विभाग को पत्र भेजकर अपनी समस्या से अवगत कराया। वर्तमान में रुड़की से खाटू श्याम के लिए प्रतिदिन एक साधारण बस संचालित हो रही है, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे हैं। यह सेवा सस्ती और सुविधाजनक होने के कारण लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रही है। हालांकि, बढ़ती गर्मी और लंबी दूरी के चलते सामान्य बस में सफर करना यात्रियों के लिए कठिन होता जा रहा है। श्रद्धालुओं ने बताया कि खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को यात्रा के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती है। ऐसे में यदि एसी बस सेवा शुरू की जाती है तो यात्रियों को राहत मिलेगी और अधि...