नोएडा, जनवरी 28 -- नोएडा। सेक्टर-38 स्थित बैंक्वेट हॉल में मंगलवार को सांवरिया सेवा परिवार द्वारा खाटू श्याम का 11वां गुणगान महोत्सव आयोजित किया गया। इसमें गायिका पूर्णिमा दीदी और गायक नरेश सैनी ने अपने भजनों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में सांसद डॉ. महेश शर्मा, यूपी महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...