भागलपुर, फरवरी 28 -- नवगछिया, निज संवाददात। फाल्गुनोत्सव के शुभ अवसर पर श्री श्याम भक्त मंडल के तत्वाधान में गुरुवार को नवगछिया मारवाड़ी विवाह भवन रोड स्थित रवि सर्राफ के कार्य स्थल परिसर में श्री श्याम प्रभु खाटू नरेश की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई। तत्पश्चात शुक्रवार सुबह सात बजे मारवाड़ी विवाह भवन रोड,नवगछिया से श्री श्याम मंदिर, मंदरोजा भागलपुर तक निशान शोभायात्रा प्रस्थान हुई। यात्रा में लगभग 400 श्रद्धालुओं की उपस्थिति थी, जो पैदल सड़क मार्ग से यात्रा पर निकले। इस यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग संस्थाओं ने श्रद्धालुओं की सेवा की। आयोजन को सफल बनाने में श्याम भक्त मंडल के साथ साथ पूरे नगरवासी उत्साह के साथ लगे हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...