पटना, मार्च 1 -- श्री खाटू श्याम पधारो पटना धाम के बैनर तले रविवार को देवी स्थान जहाजी कोठी के समीप भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। एमपी जैन ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य संस्थापक कन्हैया अग्रवाल कन्नू, राजेन्द्र मित्तल, संजय भालोठिया, आनंद डालमिया, मुकेश हिसारिया, जितेन्द्र कुमार जीतू आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...