बस्ती, मार्च 16 -- बभनान। फाल्गुन एकादशी पर खाटू श्याम की निशान यात्रा बभनान कस्बे में निकाली गई। यात्रा में बुजुर्ग, महिलाओं सहित नवयुवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रविवार को श्याम मंडल बभनान की तरफ से बाबा बागेश्वर नाथ शिव मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा किराना मंडी, विजय नगर तिराहा, सब्जी मंडी, गुड़मंडी, हर्रैया बस स्टैण्ड तिराहा होते हुए डाकखाना गली, मेन चौक, सर्राफा मोहल्ला होते हुए वृन्दावन मैरेज लान पहुंची। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान व चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया भारी पुलिस बल के साथ तैनात रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी, मोहित तुलस्यान, सनी जायसवाल, राजन मोदनवाल, रिचेष व्यास, बिट्टू शुक्ला, राधेश्याम जायसवाल, संपूर्णानंद जायसवाल, शुभम् जायसवाल आदि उपस्थित रहे।--
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.