कौशाम्बी, मार्च 30 -- मनौरी बाजार में सोमवार को श्री खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा बाजार बाबा के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा श्री श्याम मित्र मंडल मनौरी के सदस्यों व व्यापारियों ने निकाली। इसमें हजारों श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते बाबा का जयकार लगाते हुए शामिल हुए। नई बस्ती स्थित ब्रम्हदेव मंदिर के पास से प्रारंभ होकर यात्रा पूरे नगर में घूमी। इसके बाद मंदिर परिसर में ही इसका समापन किया गया। व्यापारियों ने कई जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की थी। किसी ने शर्बत, कचौड़ी-दमालू तो किसी ने कढ़ी-चावल का इंतजाम किया था। इस मौके पर रजत केसरवानी, वीरू केसरवानी, अरविंद केसरवानी, एडवोकेट राजीव केसरवानी, अंकित केसरवानी, जेंटिल केसरवानी, हिमांशु केसरवानी, सबलू केसरवानी, बबलू केसरवानी, जग्गा, कान्हा, प्रदी...