लखनऊ, फरवरी 26 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री श्याम मंदिर परिवार की ओर से फाल्गुन द्वादशी से पूर्व श्री श्याम ध्वजा निशान यात्रा निकाली गई है। भक्तों ने निशान यात्रा निकालते हुए हुए बाबा श्याम का गुणगान किया। निशान यात्रा में 2100 से अधिक भक्तों ने ध्वजा उठाते हुए खाटू श्याम का जयकारा लगाया। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि निशान यात्रा के वक्त श्याम बाबा की झांकी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रही है। बाबा श्याम की भव्य प्रतिमा को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, डीजे संगीत, सजीव झांकियों और भजन-कीर्तन के बीच बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए लखनऊ का भ्रमण किया। यात्रा ऐशबाग स्थित डीएवी कॉलेज से शुरू होकर, गणेशगंज, कैसरबाग, परिवर्तन चौराहा, हनुमान सेतु होते करीब सात किमी. की दूरी तय कर श्री श्याम मंदिर पर संपन्न हुई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.