बिजनौर, मार्च 1 -- रविवार को यहां मोहल्ला मालियान मे रितिका पुष्पक के आवास पर भगवान खाटू श्याम जी का भव्य कीर्तन किया गया। इस मौके पर खाटू श्याम भगवान के साथ होली भी खेली गई। इस मौके पर भगवान खाटू श्याम जी को भोग लगाया गया और उनके भजन गए गए और उनकी भक्ति का गुणगान किया गया। उनके भजनों पर खाटू श्याम जी के भक्त झूम उठे। इस मौके पर सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मीरा रानी, रितिका पुष्पक अक्षय कुमार, विनीता, सरवन कुमार, उज्जवल पुष्पक, आराध्या, अंशुल कुमार पुष्पक,सिर्ष्टि पुष्पक, आरना पुष्पक,हैप्पी पुष्पक,जॉनी पुष्पक, बेबी, निकिता, सत्य प्रकाश, आयुष कुमार, नक्ष पुष्पक,रूप किशोर, ट्विंकल पुष्पक, ट्वेंकल रानी,नेहा ध्रुव पुष्पक आदि में भगवान खाटू श्याम के कीर्तन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...