बरेली, फरवरी 24 -- फरीदपुर, संवाददाता। अग्रवाल समाज की ओर से गोमुखी नाथ मंदिर में खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर कीर्तन का आयोजन किया गया। खाटू श्याम के भजनों पर देर शाम तक लोग झूमते रहे। फरीदपुर के साहूकारा मंदिर पर गोमुखी नाथ मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के दूसरे दिन पीलीभीत के शोभित अग्रवाल के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। देर रात महाआरती से पहले 56 भोग का आयोजन किया गया। कीर्तन के दौरान फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल,प्रतुल अग्रवाल,मोहित,पुष्प,विकास,हरी बाबू अग्रवाल,बीएन अग्रवाल,अर्चना,पूनम गुप्ता,अमिता अग्रवाल,नेहा,शिवानी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...