मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। रंगभरी एकादशी के अवसर पर नगर के दक्षिणी फाटक में शाम को खाटू श्याम बाबा की उल्लास पूर्वक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल भाव विभोर श्रद्धालु अबीर और गुलाल उड़ते हुए चल रहे थे। सुबह से ही भक्तों की टोली खाटू श्याम मंदिर को विविध भांति के पुष्पों,रंगबिरंगे विद्युत झालरों से सजाने में जुटी रही। शाम को शोभायात्रा से निकालने से पहले मंदिर प्रांगण मे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। तय समय पर सजे-धजे पालकी में विराजमान बाबा की झांकी निकाली गई। अपने निर्धारित मार्गों से होते हुए नगर का भ्रमण किया। शोभायात्रा में उमड़े बाबा के भक्त सबसे आगे निशान लेकर चल रहे थे। पालकी के पीछे-पीछे भक्तों का सैलाब हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष करते चल रहे थे। जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सजी-धजी पालक...