सीवान, फरवरी 23 -- भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रविवार को खाटू श्याम के बलिदान की याद में निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैंड बाजे के साथ धार्मिक धुन पर थिरकते हुए हाथों में निशान का झंडा लेकर यह यात्रा निकाली। यह यात्रा सलेमपुर गांव के स्वामीनाथन यादव के घर से निकलकर बाबा चौक, लौवा रामपुर, बलहां अलीमर्दनपुर, विमल चौक, सहसा होते हुए बलहां सिवनिया माई स्थान पर पहुंच संपन्न हुआ। इसमें सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पाण्डेय, जिला पार्षद सुशील कुमार डब्लू, गणेश यादव, कामेश्वर यादव, रोहित कुमार, मंटू कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.