बागपत, जनवरी 12 -- बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव के शिव मंदिर में भगवान खाटू श्याम की मूर्ति की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए गांव में तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन सोमवार को प्रात:काल शिव मंदिर में पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री, आदित्य शुक्ला, महादेव तिवारी के निर्देशन में पूजन की क्रियाएं की गयी। जिसमें यजमानों को शुद्ध करके चंदन तिलक लगाकर और कर्म साक्षी जलाकर हवन किया गया। इसके उपरांत महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण करके अपने शीश पर कलश रखकर गाजे बाजे के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली। जिसमें ग्रामीण भी कलश यात्रा में पुष्प वर्षा करते चल रहे थे। यात्रा प्राचीन मां भगवती दुर्गा देवी मंदिर और पूरे गांव की परिक्रमा करके वापस शिव मंदिर पर आकर संपन्न हुई। यात्रा में प्राण प्रतिष्ठा के संयोजक विनोद अरोरा, भूपेंद्र कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.