मुरादाबाद, मार्च 14 -- मुरादाबाद। श्री खाटू श्याम मित्र मंडल अपना छठा वार्षिकोत्सव 17 मार्च को मनाएगा। इस मौके पर स्वयंवर बैंक्वट हाल में 'एक शाम खाटू श्याम के नाम'से भजन संध्या आयोजित की जाएगी। वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए संचित अग्रवाल आदि ने बताया कि भजन संध्या में कुंज बिहारी दास महाराज वृंदावन से, आयुष सोमानी जयपुर से, रोहन अमोली कोटद्वार से भजन माला का प्रवाह करने आ रहे हैं। शहर से इनके सहयोगी संचित अग्रवाल एवं मोहित वर्मा रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...