गोंडा, फरवरी 14 -- गोंडा। शहर के रानी बाजार मे बाबा श्याम का फाल्गुन उत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम गणेश वन्दना से भजनों की शुरुआत परमानंद शर्मा ने किया। भजन गायक पुनीत बंसल ने, हैलो देकर बुलाएं रयो है खाटू के सांवरियो, बनता है सारा काम मेरा खाटू धाम से, मुझे जानते हैं लोग आपके नाम से, बिन पानी के नाव ढेल रहा है, जब जब फाल्गुन आयें, हवाएं लहराएं, मन में मन में उमंग जगाएं ,चलों चालों बाबा जी द्वार ..वो बुला रहा कैसे रोक लूं, हाथों में लेके निशान चला ले हम तो अपने बाबा के द्वार चला रे के बाबा भजन पर भक्त झूमते रहे। आलोक भावसिंहका ने चढ़वा दें बाबा श्याम निशान मेरो चढ़वा दें, सुरेश भावसिंहका ने थारो लावा गा निशान खाटू,लावा गा भजनों की हाजिरी लगाई। बाबा के निशान ध्वजा शोभायात्रा पुरानी गल्ला मंडी से निकाली गई। जो रानी...