पीलीभीत, फरवरी 28 -- अमरिया। आमलकी एकादशी को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरिया शिव मंदिर से बाबा खाटू श्याम की निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा मंदिर से विधि विधान और पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई। निशान यात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गो से निकलते हुए खाटू श्याम मंदिर चौक बाजार पीलीभीत के लिए प्रस्थान की। श्रद्धालुओं ने डीजे के भजनों पर अबीर गुलाल खेलकर उत्सव मनाया। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरित हुआ। प्रशासन की निगरानी में यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और यातायात को भी सुचारू रूप से संचालित किया गया। सैकड़ो श्रद्धालु निशान लेकर बाबा के भजनों पर झूमते हुए सम्मिलित हुए। कौशल गुप्ता की अगुवाई में इस यात्रा में श्याम सेवा समिति अमरिया के सभी सदस्य सानू गुप...