शामली, फरवरी 28 -- महिला मित्र मण्डल के तत्वाधान में शनिवार को भगवान खाटू श्याम . किर्तन व सत्संग का आयोजन किया गया सत्संग महिलाओ ने भगवान खाटू श्याम के भजनो से माहौल भक्तिमय बनाऐ रखा सत्संग मे पंडित हरिओम शर्मा ने भगवान खाटू श्याम की अपार महिमा का सुंदर वर्णन करते हुये कहा पुरुषार्थ से ही भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। किस्मत से मिलता अवश्य है, लेकिन केवल उतना, मेहनत करने वाले जितना छोड़ देते हैं। मेहनत की अपेक्षा केवल किस्मत में ज्यादा विश्वास रखने से जीवन में कुछ श्रेष्ठ की प्राप्ति नहीं की जा सकती है। किसी की शानदार कोठी देखकर लोग ये तो कह उठते हैं कि काश अपनी किस्मत भी ऐसी होती लेकिन वे यह भूल जाते हैं, कि ये शानदार कोठी, शानदार गाड़ी किसी को भी केवल किस्मत ने ही नहीं दी अपितु इसके पीछे उसकी कड़ी मेहनत भी रही है। यद्यपि जीवन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.