जौनपुर, फरवरी 28 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। शिव श्याम खाटू मंदिर देव भूमि ट्रस्ट सरसरा के सहयोग से सरसरा स्थित निर्माणाधीन मंदिर परिसर में शनिवार को फागुन माह के मौके पर बाबा खाटू श्याम का अमृत महोत्सव उल्लास के साथ मना। मंदिर परिसर को विशेष सजावट से अलंकृत किया गया तथा अलौकिक श्रृंगार, स्वामनी प्रसाद और खीर-चूरमा का भोग लगाया गया। साथ ही अखण्ड ज्योति प्रज्ज्वलित रही, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। महोत्सव का आयोजन स्वामी आत्मानंद सरस्वती के सान्निध्य में हुआ। बताया कि उनका अमृत महोत्सव मनाना अत्यंत सौभाग्य की बात है। उनके अनुसार बाबा अपने भक्तों पर विशेष कृपा रखते हैं और कलियुग में आस्था का प्रमुख आधार हैं। कार्यक्रम में रविंद्र नाथ त्रिपाठी ने समाजहित में कार्य करने वालों को महान बताया और कहा कि मंदिर निर्माण में गांव के लोगों का योगद...