पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत, संवाददाता। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय द्वारा फैमिली एडॉप्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ग्राम खाग में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 182 मरीजों ने पंजीकरण कराकर विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का लाभ उठाया।शिविर में एमबीबीएस छात्रों की अहम भूमिका रही। छात्रों ने गांव में घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और उन्हें शिविर तक लाने का सराहनीय कार्य किया, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकीं। शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवाली, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जुनैद, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अदीबा, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अंकित सहित फार्मासिस्ट क्षितिज शुक्ला व लैब टेक्नीशियन लखवीर ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हुमा खान, डॉ. वर्तिका अ...