फतेहपुर, अप्रैल 4 -- फतेहपुर। नगर पंचायत खागा के खेमकरनपुर टेकारी गांव निवासी डॉ. फूल सिंह यादव के इकलौते बेटे राजू की लखनऊ में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। राजू काम के सिलसिले में लखनऊ गए थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को शव गांव पहुंचते ही मातम छा गया और घर पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इकलौते बेटे की असमय मौत से पिता डॉ. फूल सिंह यादव सदमे में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...