बरेली, जून 14 -- खाकी से मोहभंग, राजनीति में जाने की बात लिख सिपाही ने वायरल किया इस्तीफा बरेली, मुख्य संवाददाता। सोशल मीडिया पर रविवार को एक सिपाही का कथित इस्तीफा तेजी से वायरल हो गया। पत्र में सिपाही ने देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता का हवाला देते हुए नौकरी छोड़कर राजनीति करने की इच्छा जताई है। वायरल पत्र को लेकर पुलिस महकमे और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। वायरल पत्र एसएसपी बरेली को संबोधित करते हुए लिखा गया है।

पत्र की सामग्री पत्र में खुद को जीआरपी बरेली में तैनात हेड कांस्टेबल जमशेद ने लिखा है कि जब से उसने पुलिस की वर्दी पहनी है, तब से उसे बहुत सम्मान मिला। उसने भी पूरी ईमानदारी से नौकरी की है। मगर पिछले कुछ समय से देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता बढ़ रही है, जिससे उसे मानसिक दबाव महसूस हो रहा है। सिपाही ने दावा किया...