खाकी बाबा कुटी में गूंजा हिंदुत्व का शंखनाद, राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया
मऊ, अक्टूबर 3 -- चिरैयाकोट, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर नगर स्थित खाकी बाबा कुटी ट्रस्ट के प्रांगण में भव्य एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल चिरैयाकोट के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और राष्ट्र निर्माण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधाकर ने कहा कि 1925 में हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए नागपुर में एक बीज बोया गया था, जो आज विश्व में वटवृक्ष बनकर तैयार हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले लोग हिंदू कहने में कतराते थे, लेकिन आज संघ के 100 वर्षों के तप और साधना के बाद हर हिंदू को हिंदू कहने में गर्व होता है। संघ ने जन-जन को अनुशासन, भारत माता के प्रति प्रेम और देशभक्ति का पाठ पढ़ाकर जागृत कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.