नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- दिल्ली के बुराड़ी इलाके से पुलिस ने 23 वर्षीय शख्स को अलग-अलग महिला कांस्टेबल से लाखों रुपये की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। शख्स खुद को बिजनेसमैन बताकर निवेश के बदले हाई रिटर्न का दावा करता था। ठगी का शिकार हुई एक महिला कांस्टेबल की शिकायत के बाद यह पूरा मामला सामने आया। इंडिया टुडे के मुताबिक, आरोपी की पहचान विक्रांत तोमर के रूप में हुई है। विक्रांत ने करोल बाग पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल शिवानी से 24 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला कांस्टेबल से सबसे पहले इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया और दिल्ली पुलिस में स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती के बारे में जानकारी ली और इसके बाद दोनों की बातचीत व्हाट्सएप पर होने लगी। इसके बाद उसने जान-पहचान बढ़ाई और खुद को क्रिकेट की एक जानी-मानी हस्ती बताया। यह भी प...