मुंगेर, अप्रैल 10 -- मुंगेर, निज संवाददाता। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब वे पुलिस परिवार और उनके प्रतिनिधियों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे। वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के सुभाष चौक (पंचमुखी मंदिर) के पास बेखौफ चोरों ने बिहार गृहरक्षा वाहिनी संघ के जिला अध्यक्ष दिवाकर यादव के घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल पर दिनदहाड़े हाथ साफ कर दिया। सबसे शर्मनाक बात यह है कि घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं, जबकि चोर की हर हरकत और उसका चेहरा सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।पुलिसिया कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालःमुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी मुहली निवासी दिवाकर कुमार यादव पिछले 10 वर्षों से वासुदेवपुर थाना क्षेत्र में रह रहे हैं। वे खुद होमगार्ड के जवान हैं और संघ के अध्यक्ष जैसे जिम्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.