फतेहपुर, जून 8 -- फतेहपुर। यक्ष ऐप के जरिये पुलिस अपराधियों पर पैनी निगाह रख रही है। जिले के साढ़े सात हजार से ज्यादा अपराधी खाकी की रडार में हैं। 'यक्ष'ऐप के जरिए जिले में 7151 अपराधियों का सत्यापन किया जा चुका है। सत्यापन के दौरान 617 अपराधी जेल में निरुद्ध पाए गए, जबकि 1016 अपराधी जनपद छोड़कर अन्य स्थानों पर रह कर नौकरी कर रहे हैं। सभी अपराधियों का एक बार सत्यापन पूरा होने के बाद अब दोबारा सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। यक्ष ऐप में 21 श्रेणियों के 7151 अपराधियों का डेटा फीड किया गया है। ऐप में मौजूद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस रिकग्निशन और वॉयस रिकग्निशन तकनीक के माध्यम से संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और उनके आपराधिक इतिहास की जानकारी तत्काल प्राप्त की जा सकती है। हिस्ट्रीशीटरों, गैंगस्टरों और माफियाओं की गतिविधियों पर नियम...