बलरामपुर, फरवरी 6 -- बलरामपुर, संवाददाता। घने कोहरे के बीच बारात से वापस लौट रहे लोगों की अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिसमें कार सवार पंचायत सहायक की मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बतायी गई है। हादसा शुक्रवार भोर तीन बजे बेलहा गौरा राजमार्ग के परसा पुरैना मोड़ के पास हुआ है। घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के बेनी नगर निवासी राज किशोर सिंह के पुत्र की बारात बहराइच गई हुई थी। इस बारात में शामिल होकर पांच लोग अर्टिगा कार से वापस अपने गांव बेनी नगर आ रहे थे। सुबह तीन बजे के करीब बेलहा गौरा राजमार्ग के परसा पुरैना मार्ग के पास घने कोहरे के कारण कार चालक मोड़ का अंदाजा नहीं लगा सका। जिसके कार...