कन्नौज, मई 19 -- तिर्वा, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के रूदौली गांव निवासी लवकुश पुत्र रामनरेश बाइक पर सवार होकर किसी काम से जा रहे थे। गांव के निकट सड़क किनारे खांई में अचानक उनकी बाइक अनियन्त्रित होकर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एम्बुलेंस की मदद से मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...