संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर/मेंहदावल, हिटी। मेंहदावल थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों मोबाइल बनवाकर घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना मेंहदावल क्षेत्र के ग्राम बेलौली स्थित बंधे के पास हुआ। मेंहदावल क्षेत्र के बढ़या ठाठर टोला मधईपुर के रहने वाले रामकेश उर्फ छोटू यादव (25) पुत्र मोहरत यादव अपने दोस्त सोहन उर्फ गोलू (22) पुत्र गोपाल कनौजिया निवासी बरईपुर के साथ बाइक से शनिवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब मोबाइल बनवाने जसवल गोरखपुर गए थे। देर शाम वापस लौटते समय बेलौली बंधे के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। स्थानीय लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.