देहरादून, दिसम्बर 7 -- पौड़ी। पैठाणी थाना क्षेत्र की टीला मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पैठाणी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से सभी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी पैठाणी सुनील रावत ने बताया कि बीती देर रात मेले से वापस लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में वीरेंद्र 23 साल पुत्र सरदार सिंह निवासी ग्राम टीला और संतोष सिंह 35 साल पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम टीला की मौत हो गई। सोहन सिंह निवासी टीला, वीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम संखरोडी रुद्रप्रयाग, सिताब सिंह निवासी ग्राम संखरोडी रुद्रप्रयाग, वीरेंद्र सिंह निवासी टीला थाना घायल हो गए। प्रथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर‌ एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।

हिं...