सोनभद्र, जून 19 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमलोरी स्थित रिलायंस कोल माइंस में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में एक होलपैक (डंपर) अचानक अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चला रहे ऑपरेटर की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुए हादसे में मृतक की पहचान देवेंद्र यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भी दी गई जिन्होने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- झरिया की भयावह तस्वीर अब बेरमो में सबकी आंखों के सामने तैर रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...