उरई, जून 16 -- जालौन। संवाददाता सात मील के पास एक तेज रफ्तार ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे में ऑटो सवार लगभग आधा दर्जन सवारियां चुटहिल हो गईं। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को उरई अस्पताल पहुंचाया गया।उरई से सवारियां लेकर एक ऑटो जालौन की ओर आ रहा था। जब वह ऑटो सातमील के पास पहुंचा। तभाी तेज रफ्तार ऑटो से उसका चालक संतुलन खो बैठा। चालक ऑटो को नियंत्रित नहीं कर सका और ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में गिर गया। खाई में ऑटो के गिरने से उसमें सवार लगभग आधा दर्जन सवारियां चोटिल हो गईं और उनमें चीख पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार आटो खंदक में पलटा, पांच सवार घायल मौके से निकल रहे राहगीरों ने ऑटो से सवारियों को बाहर निकाला और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उरई ...