हरदोई, जून 29 -- शाहाबाद। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के रेभा मुरादपुर गांव के पास सोमवार सुबह सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। हादसे में सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिहानी थानाक्षेत्र के महमदपुर भगत निवासी प्रमोद परिवार के साथ रविवार को पाली थाना क्षेत्र के महमदापुर गांव में रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार सुबह सभी लोग ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे रेभा मुरादपुर गांव के पास अचानक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में प्रमोद के सात साल के बेटे मंचित की मौत हो गई। पांच व...