अलीगढ़, मई 21 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। टीबी अब सिर्फ खांसी और कमजोरी वाली बीमारी नहीं रह गई है। प्रदेशभर में चल रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के दौरान अब तक ऐसे 28,219 लोग टीबी से पीड़ित मिले, जिनमें बीमारी के सामान्य लक्षण तक दिखाई नहीं दिए। अलीगढ़ में ही बिना लक्षण वाले 1,019 मरीज चिह्नित हुए हैं। जबकि, यहां पिछले 55 दिन में कुल 3,104 नए मरीज दर्ज किए गए। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग अब 'साइलेंट टीबी' को सबसे बड़ी चुनौती मान रहा है। प्रदेश में 14 मार्च से शुरू हुए इस अभियान के दौरान 22,06,429 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। कुल 96,109 नए मरीज मिले, इनमें 28,219 मरीजों में टीबी के लक्षण दिखाई नहीं दिए। अलीगढ़ की रिपोर्ट देखें तो 55 दिन में 27 हजार लोगों को निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया गया। इनमें से 25,986 लोगों का एक्स-रे कराया गया। इसके...