नवादा, फरवरी 28 -- नवादा। राजेश मंझवेकर नवादा के युवा छात्र आनंद कुमार अपनी मेधा से अब स्वास्थ्य क्षेत्र में नई क्रांति लाने को तैयार हैं। नवादा जिले के वारिसलीगंज स्थित माफी गली निवासी आई.कॉम के छात्र आनंद वर्मा ने कासाहेल्थ नामक एक क्रांतिकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऐप विकसित किया है। यह ऐप स्मार्टफोन के माध्यम से खांसी और सांस की ध्वनि का विश्लेषण कर फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के शुरुआती जोखिम की पहचान कर सकता है। कासाहेल्थ साबित हो रहा युगांतकारी गांधी इंटर स्कूल के आई.कॉम छात्र आनंद बताते हैं कि संस्कृत शब्द कास, जिसका अर्थ खांसी है, से प्रेरित यह ऐप एक गैर-आक्रामक और किफायती स्क्रीनिंग टूल है। उपयोगकर्ता को अपनी खांसी की आवाज ऐप में रिकॉर्ड करनी होती है। एआई तकनीक ध्वनि तरंगों का गहन विश्लेषण कर टीबी, अस्थमा, सीओपीडी और फेफड़ों के क...