नई दिल्ली, जनवरी 28 -- आजकल बदलता मौसम, प्रदूषण और कमजोर इम्युनिटी के कारण खांसी-जुकाम की समस्या आम हो गई है। ऐसे में बार-बार केमिकल-युक्त कफ सिरप लेने से बेहतर है कि शरीर को प्राकृतिक सपोर्ट दिया जाए। न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा के अनुसार, सही जड़ी-बूटियों और मसालों का संयोजन खांसी को जड़ से शांत करने में मदद कर सकता है। यह Cough Syrup Shot आयुर्वेदिक तत्वों से भरपूर है जो गले की खराश, सूखी या बलगम वाली खांसी और इम्युनिटी लो होने की स्थिति में फायदेमंद हो सकता है। अदरक, तुलसी, हल्दी और काली मिर्च जैसे तत्व शरीर में गर्माहट पैदा कर बलगम को ढीला करते हैं, जबकि शहद गले को कोट कर राहत देता है। यह रेसिपी खासतौर पर बदलते मौसम, ठंड या वायरल के शुरुआती लक्षणों में उपयोगी मानी जाती है।Cough Syrup Shot Recipe (Step-by-Step) सामग्री: 1 छोटा अदरक, 1...