गंगापार, फरवरी 3 -- शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। दिन में धूप और सुबह-शाम ठंड बढ़ने के कारण क्षेत्र में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार एवं शरीर में खुजली से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को सीएचसी शंकरगढ़ में 200 से अधिक मरीजों का पंजीकरण किया गया, जिनमें अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार व त्वचा संबंधी परेशानियों से ग्रसित पाए गए। ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण लोग सावधानी नहीं बरत रहे हैं। सुबह और शाम ठंड अधिक रहती है जबकि दिन में तेज धूप निकल जाती है, जिससे लोग लापरवाही बरतते हैं और बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.