पाकुड़, नवम्बर 24 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खांपुर एवं दमदमा पंचायत भवन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम के तहत आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन किया गया। खांपुर में शिविर का उद्घाटन बीडीओ डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव तथा दमदमा पंचायत में सीओ संजय कुमार सिंहा ने किया। शिविर में अधिकारियों ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और इसका लाभ उठाने की अपील आम लोगों से किया। शिविर में जाति, आय, निवासी, राशन कार्ड, अबुवा आवास योजना, मैया सम्मान योजना सहित अन्य विभिन्न तरह के आवेदन ग्रामीणों के द्वारा जमा किया गया। जिसमें शिविर में समाधान होने वाले आवेदनों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। शिविर में निष्पादन के लायक नहीं होने वाले आवेदनों को प्रखंड सह अंचल कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.