पाकुड़, मई 7 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के खांपुर पंचायत अंतर्गत मुर्गाडांगा, खांपुर, रामनाथपुर एवं माधोपाड़ा गांव में विगत बुधवार शाम को पंचायत अध्यक्ष साहिबुल शेख की अध्यक्षता में पंचायत स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद मुख्य पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। उनकी देख-रेख में चार बूथों पर बूथ समिति का सफलतापूर्वक गठन किया गया। वहीं बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में मो. असद, मोताहार शेख, तौसीफ इकबाल, डार्फी शेख एवं निर्मला मुर्मू मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल अदूद ने कहा कि बूथ समिति संगठन की नींव होती है। बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होकर चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा। यह भी पढ़ें- प्रखंड के जयपुर पंचायत में तीन बूथों पर समिति गठन उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ...