कानपुर, फरवरी 24 -- कानपुर क्रिकेट एसोसियेशन से आबद्ध व नेशनल क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित तृतीय सुरेंद्र सिंह यादव स्मारक टी-20 आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दो क्वार्टरफाइनल मैच खेले गया। पहले क्वार्टर फाइनल में कानपुर साउथ ने ओलंपिक रजि. को छह रन से हराया। दूसरे क्वार्टर फाइनल में खांडेकर क्रिकेट अकादमी ने रोवर्स क्लब को 28 रन से हराया। इस जीत के साथ दोनों ही टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। कानपुर साउथ ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 98 रन बनाए। टीम की ओर से रौनक सिंह ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में जेबान अंसारी ने तीन, आदित्य दीक्षित व मनीष यादव ने दो -दो विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी ओलम्पिक रजि की पूरी टीम 19.3 ओवर में 92 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आंजनेय सूर्यवंशी ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में आशुतोष पाण्डे ने पांच और सद्दाम हुसैन ...