खांडी में राजस्व शिविर आयोजित, सीमावर्ती रैयतों की समस्याओं के समाधान पर जोर
कोडरमा, जून 27 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। चंदवारा प्रखंड के खांडी पंचायत भवन में आयोजित राजस्व शिविर में सीओ अशोक कुमार भारती, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव, पंचायत समिति सदस्य पूनम कुमारी व सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार उपस्थित थे। शिविर के दौरान मौजा ढाब व सलोनिया के सीमावर्ती रैयतों की भूमि, लगान रसीद व अन्य राजस्व संबंधी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने संबंधित अधिकारियों से मामलों का शीघ्र, पारदर्शी व न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर कहा गया कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता है। राजस्व शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News जनता दरबार में पांच न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.