लखनऊ, मार्च 3 -- बलरामपुर संवाददाता। उतरौला क्षेत्र के ग्राम अमया देवरिया में सोमवार देर रात अंजुमने हुसैनिया के तत्वावधान में देवरिया मस्जिद से आयातुल्लाह अली ख़ामेनाई की मौत पर कैंडल मार्च निकाला गया। जुलूस की अगुवाई मौलाना ज़ायर अब्बास और मौलाना फ़िदा हुसैन ने की। बड़ी संख्या में लोग हाथों में मोमबत्ती और तस्वीरें लेकर शामिल हुए तथा भावुक माहौल में उन्हें याद किया। जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका के विरोध में नारे लगाए। साथ ही बेंजामिन नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ भी नाराज़गी जताई जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ दरगाह हज़रत अब्बास पहुंचा, जहां शोक सभा आयोजित हुई। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम में अन्याय का विरोध आवश्यक है। उन्होंने इमाम हुसैन और हज़रत अली के जीवन का उल्ल...