गंगापार, अप्रैल 28 -- उरुवा, हिसं। विकासखंड उरुवा मुख्यालय में लगाया गया वाटर कूलर पिछले कई महीनों से खराब पड़ा है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने वाले फरियादियों, ग्रामीणों व कर्मचारियों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।तत्कालीन विधायक नीलम उदयभान करवरिया ने वर्ष 2017-18 में विधायक निधि से वाटर कूलर का लोकार्पण किया था। शुरुआती वर्षों में यह लोगों के लिए राहत का बड़ा साधन साबित हुआ। ब्लॉक परिसर में आने वाले लोग आसानी से ठंडा पानी पीकर गर्मी से राहत महसूस करते थे। लेकिन पिछले कुछ महीनों से वाटर कूलर खराब पड़ा है। इसकी मरम्मत कराने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। शिवपुर गांव निवासी अधिवक्ता कृष्णा पांडेय ने बताया कि कुछ दिन पूर्व किसी कार्य से ब्लॉक मुख्यालय आए थे। तेज धूप और गर्मी के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.